Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 9 February, 2023
ग्रेटर कैलाश (दिल्ली) स्थित एचडीएफसी बैंक में गुरुवार सुबह आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की 9 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है व आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। आग बैंक के बेसमेंट (सर्वर रूम) और ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी।