दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स
दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों ने सोमवार को पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान किसानों ने नारेबाज़ी भी की। गौरतलब है कि बीते दिनों धरना स्थल पर पहुंचकर किसान संगठनों व खाप पंचायत के प्रतिनिधियों ने पहलवानों के प्रदर्शन को समर्थन दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


