दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से 8 लोग घायल, कई के दबे होने की आशंका
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को गेट नंबर 2 के पास एक पंडाल गिर गया जिससे कम-से-कम 8 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कई अन्य लोगों के पंडाल के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


