दिल्ली के जहांगीरपुरी में झुग्गियों में लगी आग, अपना सामान लेकर भागते दिखे लोग
दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 11-12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 'एएनआई' ने घटना का वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग अपना सामान लेकर भागते दिख रहे हैं। दमकल विभाग के मुताबिक, आग सबसे पहले खुले मैदान में पड़े कचरे के ढेर में लगी थी।
read more at TimesNow नवभारत


