दिल्ली के द्वारका में मिला एएसआई का शव, सर्विस पिस्टल से गोली लगने का संदेह
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि द्वारका के सेक्टर-19 स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में एक शख्स का शव मिला। बकौल पुलिस, जांच में शव की पहचान ट्रैफिक यूनिट में कार्यरत एएसआई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और मृतक को सर्विस पिस्टल से गोली लगने का अंदेशा है।
read more at हिन्दुस्तान


