Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के प्रदूषण पर पंजाब की पराली का उतना असर नहीं जितना हरियाणा व यूपी का है: गोपाल राय

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 5 November, 2023
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पंजाब में कम पराली जली है। उन्होंने कहा, "पंजाब की पराली के धुएं का दिल्ली पर उतना असर नहीं है जितना हरियाणा व उत्तर प्रदेश की पराली का है।" बकौल राय, यह बीजेपी सरकार का निकम्मापन है।