दिल्ली के प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स को किसी खास दुकान से किताबें खरीदने को नहीं कर सकेंगे मजबूर
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एलान किया कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूल अब पेरेंट्स को किसी खास दुकान से किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। सिसोदिया ने सरकारी आदेश शेयर कर लिखा, "हर स्कूल को आसपास की कम-से-कम 5 दुकानों की सूची जारी करनी होगी जहां से किताबें व ड्रेस खरीदी जा सकेंगी।"
read more at Twitter


