दिल्ली के फार्म हाउस पर युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मैदान गढ़ी स्थित फार्म हाउस में 25-वर्षीय युवक की कथित तौर पर स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बकौल पुलिस, एक होटल में कार्यरत युवक सहकर्मियों संग गेट-टुगेदर के लिए वहां गया था और उसे तैरना नहीं आता था। पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
read more at हिन्दुस्तान


