दिल्ली के मेले में चलते-चलते अचानक रुका झूला, 20 लोग किए गए रेस्क्यू
दिल्ली के नरेला स्थित सुभाष रामलीला मैदान में लगे मेले में बुधवार रात तकनीकी खराबी के कारण एक झूला (जायंट व्हील) चलते-चलते बीच में अचानक रुक गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 4 बच्चे, 12 महिलाओं समेत 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतारा गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
read more at दिप्रिंट


