Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के राजौरी गार्डन में खंभे से टकराई डीटीसी बस, महिलाओं समेत 18 लोग हुए घायल

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 12 April, 2024
दिल्ली के राजौरी गार्डन में गुरुवार को डीटीसी की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद खंभे से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में महिलाओं समेत कम-से-कम 18 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ड्राइवर ने गलत रूट ले लिया था और उलझन के कारण हादसा हुआ।
read more at Hindustan Times