दिल्ली के रिंग रोड पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, एडवाइज़री जारी
दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के चलते रविवार को यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने आईपी फ्लाईओवर के पास राजघाट से निज़ामुद्दीन कैरिज-वे तक सीवर का पानी भरा होने के चलते लोगों को रिंग रोड पर आवागमन करने से बचने को कहा है। पुलिस ने लोगों से भैरों मार्ग, 3 मूर्ति मार्ग और एमबी रोड से बचने को भी कहा।


