दिल्ली के वज़ीरपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां मौजूद
दिल्ली के वज़ीरपुर इलाके में शुक्रवार को एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि घटना की सूचना सुबह 8:18 बजे मिली जिसके बाद दमकल की कुल 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है और कोई हताहत नहीं हुआ है।
read more at ABP न्यूज़


