दिल्ली के शास्त्री भवन से कूदकर आईटी मंत्रालय के एक वैज्ञानिक ने की आत्महत्या
सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय में कार्यरत एक वैज्ञानिक ने कथित तौर पर सोमवार को दिल्ली के शास्त्री भवन की सातवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक का शव शास्त्री भवन के गेट नंबर 2 के सामने पाया गया। बकौल पुलिस, वैज्ञानिक की पहचान दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी राकेश मलिक के रूप में हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


