दिल्ली के सदर बाज़ार में सड़क किनारे मिला शख्स का शव, शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिले
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सदर बाज़ार इलाके में सड़क किनारे एक शख्स का शव मिला है जिसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नबी करीम क्षेत्र निवासी मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
read more at भाषा


