दिल्ली के सीएम केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता व निजी सचिव ने तिहाड़ जेल में की मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव बिभव कुमार ने तिहाड़ जेल में मुलाकात की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेल प्रशासन ने उन्हें आधे घंटे की मुलाकात के लिए इजाज़त दी थी। गौरतलब है, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराया है और वह अभी जेल में ही रहेंगे।
read more at लेटेस्टली


