दिल्ली के स्कूल में जूस पीने के बाद बिगड़ी 70 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में किए गए भर्ती
द्वारका (दिल्ली) स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील के बाद कथित तौर पर सोया जूस पीने से करीब 70 छात्र बीमार पड़ गए। पुलिस ने बताया कि पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के बाद छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में मिड-डे मील के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


