Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के स्कूलों में एक शैक्षणिक सत्र में कम-से-कम 220 कार्य दिवस रखने के दिए गए निर्देश

short by अनघा तेलंग / on Monday, 27 November, 2023
शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए एक निर्देश के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को एक शैक्षणिक सत्र में कम-से-कम 220 कार्य दिवस पूरे करने होंगे। बकौल आदेश, दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को सत्र शुरू होने और छुट्टियों से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि 220 कार्य दिवस पूरे किए गए हैं।