दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कथित मनी लॉन्डरिंग के मामले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 9 जून तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने सोमवार को जैन को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने जैन और मुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।
read more at ANI


