Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली कैपिटल्स के हेटमायर ने सीएसके के ब्रावो की पीठ पर चढ़कर मनाया जीत का जश्न

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 5 October 2021
आईपीएल-2021 में सोमवार को सीएसके के खिलाफ मैच में 28*(18) रनों की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को जिताने के बाद शिमरन हेटमायर ने अंतिम ओवर फेंकने वाले सीएसके के ड्वेन ब्रावो की पीठ पर चढ़कर जश्न मनाया। दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 6-रन की दरकार थी और उसने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।