Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हराया

short by शिव / on Tuesday, 5 March, 2024
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने मंगलवार को डब्ल्यूपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया। डीसी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 192/4 का स्कोर बनाया जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। डीसी के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए।
read more at ESPNcricinfo