दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में अपने सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले 6 ओवरों में 81-रन बनाकर आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में अपना सर्वाधिक स्कोर दर्ज किया। दिल्ली ने पावरप्ले में अपना पिछला सर्वाधिक स्कोर 19 मई 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ (71-रन) बनाया था जबकि 23 अप्रैल 2011 को पंजाब के खिलाफ पावरप्ले में उसने 70-रन बनाए थे।
read more at IPLT20


