Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली को स्वच्छ रखने में 'फेल' बीजेपी के खिलाफ कचरे से बने रावण के पुतले जलाएगी 'आप'

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 3 October, 2022
राजेंद्र नगर (दिल्ली) से 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा है कि राजधानी में स्वच्छता बनाए रखने में बीजेपी की 'विफलता' के विरोध में 'आप' 4-अक्टूबर को 3,500 स्थानों पर कचरे से बने रावण के पुतले का दहन करेगी। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने 15-वर्षों में दिल्ली को...कूड़ा-कूड़ा कर दिया है।" बकौल पाठक, स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली लगातार पिछड़ रही है।