Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझानों में 'आप' व बीजेपी में कांटे की टक्कर

short by रौनक राज / on Wednesday, 7 December 2022
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में 'आप' और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक आए रुझानों के मुताबिक, 'आप' 122, बीजेपी 122 जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि इस चुनाव में 250 वॉर्डों के लिए 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।