दिल्ली निर्वाचन आयोग ने स्थगित कीं निगम चुनाव की सभी तैयारियां
दिल्ली के राज्य चुनाव आयुक्त एस.के. श्रीवास्तव ने अपनी सेवानिवृति से पहले बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर निगम चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को स्थगित कर दिया। इससे पहले अप्रैल में निगम चुनाव प्रस्तावित थे। जारी अधिसूचना के अनुसार, अब दिल्ली के 3 नगर निगम अस्तित्व में नहीं रहेंगे और उनकी जगह एक एकीकृत निगम होगा।
read more at दिप्रिंट हिंदी


