दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश से जुड़े मुद्दे को संविधान पीठ के पास भेज सकता है सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश से जुड़े मुद्दे को संविधान पीठ के पास भेज सकता है। इससे पहले कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को राजनीतिक से ऊपर उठकर मामले को सुलझाने की सलाह दी थी। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
read more at ABP न्यूज़


