Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस ने एहतियातन बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में लागू की धारा 144

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 July, 2023
'एएनआई' के मुताबिक, दिल्ली में पुलिस ने एहतियातन बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के जलस्तर में वृद्धि को लेकर आपात बैठक बुलाई है। बुधवार सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर को पार कर गया जो 10 वर्षों में सर्वाधिक है।