दिल्ली पुलिस ने कल किसानों की महापंचायत के मद्देनज़र जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
रामलीला मैदान (दिल्ली) में किसानों की महापंचायत के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने गुरुवार के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के मुताबिक, गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, आसफ अली रोड, मिंटो रोड, बाराखंबा रोड, अशोका रोड, टॉलस्टॉय मार्ग व संसद मार्ग समेत कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
read more at X (formerly twitter)


