Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील की ज़मानत का किया विरोध, कहा- छूटने पर हो सकता है फरार

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 29 March 2022
दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में सागर धनखड़ हत्या केस में पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत याचिका का विरोध किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुशील को ज़मानत देना ठीक नहीं है व ऐसा करने पर वह फरार हो सकता है। बकौल पुलिस, केस के गवाह सुशील से डरते हैं व एक गवाह ने सुरक्षा की मांग भी की है।