दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव से की जी-20 समिट को लेकर 8-10 सितंबर तक छुट्टी घोषित करने की अपील
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 'नियंत्रित क्षेत्रों' में वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने की भी अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


