दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र ड्रोन उड़ाने व पैराग्लाइडिंग पर लगाई रोक
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के चलते सुरक्षा के मद्देनज़र राजधानी में 22 जुलाई-16 अगस्त तक पैराग्लाइडर, हैंड-ग्लाइडर, ड्रोन्स व हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा, "कुछ अपराधी, असामाजिक तत्व या आतंकी आम जनता, गणमान्य लोगों व प्रतिष्ठित संस्थानों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।"
read more at Hindustan Times


