दिल्ली बीजेपी ने बुज़ुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की
बीजेपी की दिल्ली इकाई ने 'आओ साथ चलें' एनजीओ के साथ मिलकर गुरुवार को बुज़ुर्गों और महिलाओं के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चार बसों को हरी झंडी दिखाकर गोवर्धन, मथुरा और वृंदावन के लिए रवाना किया। इन बसों में करीब 200 बुज़ुर्ग नागरिक और महिलाएं सवार हैं।
read more at दिप्रिंट


