Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 1 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच नहीं खुलेंगी शराब की निजी दुकानें

short by Gunjan Goswami / on Tuesday, 21 September 2021
दिल्ली में नई आबकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए राजधानी में 1 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच शराब की निजी दुकानें नहीं खुलेंगी। इस दौरान राजधानी में केवल सरकार द्वारा संचालित शराब की दुकानें ही खुल सकेंगी। नई आबकारी नीति के तहत शहरभर में शराब की दुकानों के लिए नई बोलियां लगाई गई थीं।
read more at India.com