Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 10 दिन से लिव-इन में रह रही महिला का शव फ्लैट में मिला, लिव-इन पार्टनर लापता

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 2 January, 2023
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि रोहिणी में 36-वर्षीय महिला का शव किराए के फ्लैट में मिला है जहां वह पिछले 10 दिनों से अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि उसका लिव-इन पार्टनर लापता है जिसे तलाशने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। महिला शादीशुदा थी और उसके 3 बच्चे हैं।