दिल्ली में 10वीं और 12वीं के अलावा सभी कक्षाओं के लिए 10 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के कारण 10वीं और 12वीं कक्षा के अलावा सभी कक्षाओं के लिए स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले छठी-12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेज़ का विकल्प दिया गया था। राय ने बताया कि दिवाली के बाद 13-20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू रहेगा।
read more at इंडिया टीवी


