दिल्ली में 16 फरवरी को होगा एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के पद का चुनाव
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 16 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराने के सरकार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि 'आप' और बीजेपी के पार्षदों के हंगामे के कारण तीन बार एमसीडी के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को स्थगित किया गया है।
read more at लेटेस्टली


