दिल्ली में 18 वर्षीय लड़के पर चाकू से कई बार किए गए वार, देखते रहे लोग
दिल्ली के बदरपुर इलाके में 18-वर्षीय सुमित गौतम नामक लड़के पर जितेंद्र नामक शख्स व एक अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े कई बार चाकू से वार किए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिखा कि सड़क पर चल रहे लोग पीड़ित को देख रहे हैं और कोई उसकी मदद नहीं कर रहा। पीड़ित की हालत गंभीर है।
read more at हिन्दुस्तान


