Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान; 2008 के बाद से नवंबर में सबसे अधिक

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 8 November, 2022
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो 2008 के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली में 4 नवंबर, 2008 को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, आईएमडी ने हफ्ते के अंत में दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।