Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 4°C तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान, जारी रहेगी शीतलहर: मौसम विभाग

short by तान्या झा / on Monday, 20 December 2021
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बने रहने के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा और विशेषज्ञों के मुताबिक इस पूरे सप्ताह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
read more at Twitter