दिल्ली में अगले 2 दिनों में पहुंच सकता है मॉनसून: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में अगले 2 दिनों में मॉनसून की पहली बारिश होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 30 जून को मॉनसून पहुंचा था। गौरतलब है, पूरे कर्नाटक में और महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अन्य राज्यों के ज़्यादातर हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है।
read more at भाषा


