Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 2 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Saturday, 1 July, 2023
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शनिवार को अवैध रूप से संचालित एक प्लास्टिक मोल्डिंग फैक्ट्री में एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री किराए के घर में चलाई जा रही थी व घटना में घायल हुए 4 लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
read more at LatestLY