दिल्ली में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली के मद्देनज़र पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
द्वारका सेक्टर-14 डीडीए पार्क (दिल्ली) में आज (बुधवार) शाम तकरीबन 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के मुताबिक, लोग रोड नंबर-201 (द्वारका), सेक्टर 3/13 क्रॉसिंग से द्वारका मोड़, द्वारका रोड नंबर-205 व रोड नंबर-210 और सेक्टर 3/13 क्रॉसिंग से रैडिसन ब्लू होटल जाने से बचें।


