दिल्ली में 'आप' के प्रदर्शन के बीच अगली सूचना तक बंद रहेगा आईटीओ मेट्रो स्टेशन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' के प्रदर्शन के बीच दिल्ली का आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने X पर कहा, "दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा।" गौरतलब है, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति केस में गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
read more at X


