Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 'आप' के प्रदर्शन के बीच आज शाम 6 बजे तक बंद रहेगा आईटीओ मेट्रो स्टेशन

short by श्वेता भारती / on Friday, 22 March, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' के प्रदर्शन के बीच शुक्रवार शाम 6 बजे तक दिल्ली का आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया है कि दिल्ली पुलिस के सुझाव पर यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है, 'आप' शुक्रवार को आईटीओ स्थित बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी।