दिल्ली में इस साल सड़क हादसों में 526 राहगीरों की हुई मौत व 1,698 लोग हुए घायल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अब तक सड़क हादसों में 526 राहगीरों की मौत हुई है व 1,698 लोग घायल हुए हैं। 2022 में दिल्ली में हुए 5,652 सड़क हादसों में 1,461 लोगों की मौत हुई जिनमें राहगीरों की संख्या 629 थी। वहीं, 2021 में सड़क हादसों में 504 राहगीरों की मौत हुई।
read more at लेटेस्टली


