Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में उधार के ₹11 लाख मांगने पर सहकर्मी ने की थी महिला की हत्या, हुआ अरेस्ट: पुलिस

short by मनीष झा / on Friday, 15 September, 2023
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में मृत मिली एक महिला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, दोनों रेलवे में कार्यरत थे और आरोपी ने महिला से ₹11 लाख उधार लिए थे जिसे मांगने पर उसने महिला की हत्या की व पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेज़ाब डालकर जला दिया।