दिल्ली में एसएचओ ने वर्दी पहनकर 'बालम थानेदार' पर किया डांस, वीडियो सामने आया
दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ का वर्दी पहनकर सगाई के कार्यक्रम में महिला के साथ 'मेरा बालम थानेदार' गाने पर डांस करने का वीडियो सामने आया है जिसकी सोशल मीडिया यूज़र्स ने आलोचना की है। बकौल रिपोर्ट्स, एसएचओ ने परिवार के कार्यक्रम के लिए छुट्टी ली हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएचओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
read more at ABP न्यूज़


