दिल्ली में ओमीक्रॉन का सामुदायिक प्रसार संभव, 60 मरीज़ों का यात्रा इतिहास नहीं: अधिकारी
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के सामुदायिक प्रसार की संभावना को स्वीकार किया गया। बकौल अधिकारी, दिल्ली में लगभग 60 ओमीक्रॉन मामले ऐसे हैं जिनकी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा या किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्री के संपर्क में आने की कोई जानकारी नहीं मिली है।


