Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में ओवैसी के आवास में हुई तोड़फोड़, हिरासत में लिए गए हिंदू सेना के 5 कार्यकर्ता

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 21 September 2021
दिल्ली में अशोका रोड स्थित एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने हिंदू सेना के 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सामने आई तस्वीरों में ओवैसी के घर के बाहर लगा उनका नेमप्लेट टूटकर ज़मीन पर बिखरा दिखा जबकि घर की एक खिड़की का कांच भी टूटा हुआ था।