दिल्ली में कंटेनर ट्रक के ऑटोरिक्शा पर पलटने से 4 लोगों की मौके पर ही हुई मौत
दिल्ली में शनिवार सुबह आईटीओ इलाके में आईजीआई स्टेडियम के पास एक कंटेनर ट्रक के ऑटोरिक्शा पर पलट जाने से उसके ड्राइवर समेत कम-से-कम 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ। वहीं, इस दुर्घटना के बाद कंटेनर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


