दिल्ली में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू, 1 शख्स लापता
दिल्ली के दुर्गापुरी में एक 4 मंज़िला इमारत में सोमवार सुबह आग लग गई जिस पर दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, पहली मंज़िल पर कपड़े का शोरूम जबकि दूसरे पर गोदाम और तीसरी-चौथी मंज़िल पर आवासीय क्वॉर्टर हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना में 1 शख्स लापता है।
read more at ABP न्यूज़


